भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला गोरखपुर दौरा है। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सर्किट हाउस गए। इसके बाद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में पहुंचे। जनसभा के बाद यहीं से पदयात्रा शुरू होगी।
भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को गोरखपुर पहुंच गए। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। पदयात्रा के जरिए भाजपा गोरखपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं।




