मेन्यू

लोड हो रहा है...

भगवती सिंह की 94वीं जयंती पर सपा ने किया नमन, अखिलेश बोले- सरकार बनने पर बनेगा स्मारक

लखनऊ, 26 अगस्त। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय भगवती सिंह की 94वीं जयंती बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भगवती सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन और समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवती सिंह जीवनभर समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे और डॉ. राम मनोहर लोहिया के आह्वान पर विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने जेल यात्राएं भी कीं और समाजवादी मूल्यों के लिए निरंतर संघर्ष किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में भगवती सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वरिष्ठ समाजवादी नेताओं के सम्मान में उनके नाम पर पार्क अथवा स्मारक का निर्माण कराया जाएगा।

जयंती कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि एवं पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और अरविन्द सिंह गोप, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व विधायक महेन्द्र कुमार सिंह ‘झीन बाबू’, गोमती यादव, राजेन्द्र यादव, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत तथा डॉ. फिदा हुसैन अंसारी सहित कई नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का संचालन देवी बख्श सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा स्वर्गीय भगवती सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Mudda Up Ka
Author: Mudda Up Ka

Mudaa UP Ka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की टॉप 20 खबरें | 3 नवंबर 2026

1. आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, कई इलाकों में भारी बारिश चक्रवात मुरासु ने आंध्र प्रदेश के तट के पास दस्तक दी

टीएमसी संकट लाइव अपडेट: सांसद माला रॉय के विद्रोही तृणमूल खेमे में शामिल होने की संभावना, दिल्ली में काकोली घोष दस्तीदार से करेंगी मुलाकात

टीएमसी राज्यसभा सांसद संकट लाइव: टीएमसी संकट नाटकीय रूप से गहरा गया है, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को अपने संसदीय रैंकों के भीतर

केरल लॉटरी परिणाम लाइव: धन लक्ष्मी डीएल-56, 10 जून, 2026 विजेता | न्यूज18

केरल लॉटरी परिणाम आज लाइव, 10-06-2026: केरल राज्य लॉटरी विभाग ने बुधवार, 10 जून, 2026 के लिए धन लक्ष्मी डीएल-56 लॉटरी ड्रा के परिणाम घोषित

शिलांग टीयर परिणाम आज लाइव, 10 जून, 2026: सभी टीयर खेलों के लिए विजेता नंबर | भारत समाचार

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 4:21 अपराह्न IST शिलांग तीर परिणाम आज: यहां 10 जून, 2026 के लिए शिलांग तीर, जुवाई तीर, खानापारा तीर और अन्य