गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर आज फैसला आएगा। इस मौके पर कोर्ट में मौजूद रहने के लिए वह लखनऊ से सुल्तानपुर कोर्ट के लिए निकल गए हैं। आगे पढ़ें अपडेट…
गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में सोमवार को फैसला आना है। अदालत के आदेश पर राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट पहुंच रहे हैं। वह लखनऊ एयरपोर्ट से निकल चुके हैं।




