मेन्यू

लोड हो रहा है...

संगरूर में राहुल की इंसाफ रैली आज: सीएम मान के गृह जिले में भरेंगे हुंकार, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भी होंगे शामि

कांग्रेस ने सभी 117 हलकों के नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्येक हलके से कम से कम एक हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली स्थल फगुवाला में करीब 10 एकड़ जमीन और पार्किंग के लिए 30 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।

राहुल गांधी आज संगरूर में इंसाफ रैली के जरिये चुनावी बिगुल फूंकेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले में रैली आयोजित कर कांग्रेस आम आदमी पार्टी (आप) को उसके मजबूत गढ़ में चुनौती देने की तैयारी में है। पार्टी ने रैली में एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।
कांग्रेस ने सभी 117 हलकों के नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्येक हलके से कम से कम एक हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली स्थल फगुवाला में करीब 10 एकड़ जमीन और पार्किंग के लिए 30 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। राहुल गांधी के भाषण में नशा, बेरोजगारी, गैंगस्टरवाद, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याएं प्रमुख मुद्दे रह सकते हैं।
झोटा के परिवार से हो सकती है मुलाकात
कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी राहुल गांधी के संगरूर दौरे के दौरान मानसा में मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ झोटा के परिवार से उनकी मुलाकात कराने पर भी विचार कर रही है। सूत्र बताते हैं कि झोटा के परिजनों को इसके लिए संगरूर रैली में पहुंचने के लिए न्योता दिया गया है। राहुल मंच से झोटा समेत नशे का विरोध करने वाले अन्य युवाओं का मुद्दा भी उठाएंगे।
प्रताप बाजवा बोले-युवा राहुल गांधी की ओर उम्मीद से देख रहासंगरूर में राहुल गांधी की रैली पर कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने कहा कि असल में, पंजाब में जो भी बदलाव आए हैं, उनकी शुरुआत इसी इलाके से हुई है। यह पंजाब में आप का मुख्यालय रहा है। पिछले 8-10 साल में आम आदमी पार्टी यहीं से लगातार आगे बढ़ी है। चूंकि ‘आप’ ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है, इसलिए हमने संगरूर से ही अपनी रैलियां शुरू करने का फैसला किया। हमें पूरा भरोसा है कि समाज के सभी वर्ग और युवा राहुल गांधी की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। हमारा मानना है कि 2029 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। पंजाब को एक ऐसा ‘डबल इंजन’ चाहिए, जिसने कई साल पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू और प्रताप सिंह कैरों के साथ मिलकर पंजाब की तरक्की के लिए काम किया था। आज पंजाब के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस के अलावा किसी और के पास कानून-व्यवस्था को बहाल करने और पंजाब पुलिस पर अपना नियंत्रण मजबूत करने का अनुभव नहीं है… मैं अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि उन्हें बड़े ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करने में क्या दिक्कत आ रही है? आपने इस नेक्सस को क्यों नहीं तोड़ा? आप पंजाबियों के साथ एक तरह का सौदा कर रहे हैं—कि पहले हमें 2027 में सत्ता में लाओ, फिर हम 2030 तक पंजाब को नशा मुक्त बना देंगे।
झोटा के परिवार से हो सकती है मुलाकातकांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी राहुल गांधी के संगरूर दौरे के दौरान मानसा में मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ झोटा के परिवार से उनकी मुलाकात कराने पर भी विचार कर रही है। सूत्र बताते हैं कि झोटा के परिजनों को इसके लिए संगरूर रैली में पहुंचने के लिए न्योता दिया गया है। राहुल मंच से झोटा समेत नशे का विरोध करने वाले अन्य युवाओं का मुद्दा भी उठाएंगे।
rahul gandhi
Mudda Up Ka
Author: Mudda Up Ka

Mudaa UP Ka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की टॉप 20 खबरें | 3 नवंबर 2026

1. आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, कई इलाकों में भारी बारिश चक्रवात मुरासु ने आंध्र प्रदेश के तट के पास दस्तक दी

टीएमसी संकट लाइव अपडेट: सांसद माला रॉय के विद्रोही तृणमूल खेमे में शामिल होने की संभावना, दिल्ली में काकोली घोष दस्तीदार से करेंगी मुलाकात

टीएमसी राज्यसभा सांसद संकट लाइव: टीएमसी संकट नाटकीय रूप से गहरा गया है, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को अपने संसदीय रैंकों के भीतर

केरल लॉटरी परिणाम लाइव: धन लक्ष्मी डीएल-56, 10 जून, 2026 विजेता | न्यूज18

केरल लॉटरी परिणाम आज लाइव, 10-06-2026: केरल राज्य लॉटरी विभाग ने बुधवार, 10 जून, 2026 के लिए धन लक्ष्मी डीएल-56 लॉटरी ड्रा के परिणाम घोषित

शिलांग टीयर परिणाम आज लाइव, 10 जून, 2026: सभी टीयर खेलों के लिए विजेता नंबर | भारत समाचार

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 4:21 अपराह्न IST शिलांग तीर परिणाम आज: यहां 10 जून, 2026 के लिए शिलांग तीर, जुवाई तीर, खानापारा तीर और अन्य