मेन्यू

लोड हो रहा है...

Odisha DG Prisons: महिला जेलर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, होटल में बुलाने का दावा

भुवनेश्वर: ओडिशा में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य के जेल महानिदेशक (DG Prisons) सुशांत कुमार नाथ पर एक महिला जेल अधिकारी ने यौन उत्पीड़न, धमकी और पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि DG के एक करीबी दोस्त ने उन्हें मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे और होटल में अकेले मिलने के लिए बुलाया। विरोध करने पर उन्हें कथित तौर पर विभागीय कार्रवाई और नौकरी से हटाने की धमकियां दी गईं।

होटल में मिलने के लिए बनाया दबाव

शिकायतकर्ता संतोषिनी दाश पहले कटक की चौद्वार सर्किल जेल में जेलर के पद पर तैनात थीं। उनकी शिकायत के मुताबिक, जुलाई 2025 में DG सुशांत कुमार नाथ के कहने पर उनके दोस्त कुलदीप रथ जेल पहुंचे थे। इसी दौरान रथ ने उनका मोबाइल नंबर लिया और बाद में उन्हें कथित तौर पर आपत्तिजनक संदेश और इशारे वाले इमोजी भेजने शुरू कर दिए।

महिला का आरोप है कि 29 अगस्त 2025 को रथ ने उन्हें कटक के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए बुलाया। इसके बाद सितंबर में होटल में मिलने का दूसरा निमंत्रण भी दिया गया। उन्हें बताया गया कि DG उनसे अकेले मिलना चाहते हैं। महिला ने दोनों बार मिलने से इनकार कर दिया।

विरोध करने पर प्रताड़ित करने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि होटल में मिलने से इनकार करने के बाद उन्हें निशाना बनाया जाने लगा। अक्टूबर 2025 में चौद्वार जेल से दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए थे। इसके बाद महिला का तबादला कर दिया गया।

उन्होंने जेल के तत्कालीन अधीक्षक पर दस्तावेजों और हस्ताक्षर में हेरफेर कर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था। फरवरी 2026 में उन्हें निलंबित कर दिया गया। महिला का दावा है कि उनका वेतन और जीवन-निर्वाह भत्ता भी करीब छह महीने तक रोक दिया गया।

Mudda Up Ka
Author: Mudda Up Ka

Mudaa UP Ka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की टॉप 20 खबरें | 3 नवंबर 2026

1. आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, कई इलाकों में भारी बारिश चक्रवात मुरासु ने आंध्र प्रदेश के तट के पास दस्तक दी

टीएमसी संकट लाइव अपडेट: सांसद माला रॉय के विद्रोही तृणमूल खेमे में शामिल होने की संभावना, दिल्ली में काकोली घोष दस्तीदार से करेंगी मुलाकात

टीएमसी राज्यसभा सांसद संकट लाइव: टीएमसी संकट नाटकीय रूप से गहरा गया है, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को अपने संसदीय रैंकों के भीतर

केरल लॉटरी परिणाम लाइव: धन लक्ष्मी डीएल-56, 10 जून, 2026 विजेता | न्यूज18

केरल लॉटरी परिणाम आज लाइव, 10-06-2026: केरल राज्य लॉटरी विभाग ने बुधवार, 10 जून, 2026 के लिए धन लक्ष्मी डीएल-56 लॉटरी ड्रा के परिणाम घोषित

शिलांग टीयर परिणाम आज लाइव, 10 जून, 2026: सभी टीयर खेलों के लिए विजेता नंबर | भारत समाचार

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 4:21 अपराह्न IST शिलांग तीर परिणाम आज: यहां 10 जून, 2026 के लिए शिलांग तीर, जुवाई तीर, खानापारा तीर और अन्य